झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, विभिन्न कंपनियां करेंगी भर्ती
झालावाड़, 21 मई। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग, झालावाड़ द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 25 मई 2026 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक ऑडिटोरियम हॉल, मिनी सचिवालय परिसर, झालावाड़ में एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी अंकुर शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें स्वतंत्र माइक्रो फाइंस लिमिटेड, कोटा, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स, भवानीमण्डी, एस.आई.एस. सिक्योरिटी ग्रुप, जयपुर, ग्रो फास्ट ग्रुप, भोपाल, केस स्कील डवलपमेंट सेंटर, पीथमपुर (इन्दौर), श्रीराम फाइनेंस, झालावाड़, वरसूनी इंडिया प्रा. लि., अहमदाबाद, टाटा मोटर्स, अहमदाबाद, याजकी इंडिया लिमिटेड, अहमदाबाद तथा नून हॉस्पीटल, भवानीमण्डी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर में फील्ड ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव, मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्जिक्यूटिव, लर्नर, सुरक्षा गार्ड आदि विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
शिविर में भाग लेने हेतु न्यूनतम योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं आईटीआई/डिप्लोमा पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेज, उनकी फोटोकॉपी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पते का प्रमाण एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर में भाग ले सकते हैं।





