दिल्ली में गर्मी का कहर: मई की सबसे तपती रात ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड
दिल्ली में इस साल मई की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, यह पिछले करीब 14 वर्षों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 26 मई 2012 को न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सफदरजंग और लोधी रोड समेत कई इलाकों में रात के समय भी गर्मी का असर महसूस किया गया।IMD के मुताबिक, जब दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो और रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना रहे, तो ऐसी स्थिति को ‘गर्म रात’ कहा जाता है।।सफरगंज में न्यूनतम तापमान 31.9 रहा जो सामान्य तापमान से 5.2 गुना अधिक है।
साथ ही रिज में 30.6 डिग्री जो सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक , पालम में 30.5 डिग्री जो सामान्य ताप से 3.4 डिग्री अधिक, लोधी रोड में 29.6 डिग्री 4.6 डिग्री अधिक और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो की सामान्य तापमान से 0 .7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पूरे शहर को ऑरेंज ऑल्ट किया गया है क्योंकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में लू चलने की भी संभावना जताई गई है। वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 153 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI —0 से 50 ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
रिपोर्ट – किरन





