Home / Updates / अनुज चौधरी पर FIR का आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर से भड़के वकील बोले CJM वापस….

अनुज चौधरी पर FIR का आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर से भड़के वकील बोले CJM वापस….

यूपी के संभल में सीजीएम विभांशु विभोर के ट्रांसफर के बाद वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा. बुधवार को दर्जनों वकीलों ने कोर्ट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान वकीलों ने ‘सीजीएम साहब को वापस लाओ’ के नारे लगाए. 

विभांशु विभोर वहीं जज हैं, जिन्होंने एसपी अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश दिया था. लेकिन इसके कुछ घंटे बाद उनके तबादले का आर्डर आ गया. अब इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सियासत भी देखने को मिल रही है. 

मालूम हो कि 18 सितंबर 2025 को विभांशु सुधीर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के तौर पर कार्यभार संभाला था. कार्यभार संभालने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने ऐसे फैसले दिए, जिनसे पुलिस महकमे में खलबली मच गई. 

हालांकि, अब संभल हिंसा मामले में ASP समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश देने वाले CJM विभांशु सुधीर के तबादले पर वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है. आज चंदौसी में वकीलों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया.
वकीलों का आरोप है कि आलम नामक युवक की मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई का आदेश देने के कारण ही CJM का सुल्तानपुर तबादला किया गया है. अब आदित्य सिंह संभल के नए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं.

जानिए पूरा मामला 
संभल के सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले ने कानूनी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है. यह पूरा विवाद 24 नवंबर 2024 की संभल हिंसा से जुड़ा है, जिसमें यामीन नामक व्यक्ति ने अपने बेटे को तीन गोलियां लगने का आरोप पुलिस पर लगाया था. 9 जनवरी 2026 को सीजेएम ने एएसपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR का ऐतिहासिक आदेश दिया, जो 12 जनवरी को सार्वजनिक हुआ.

Tagged:
[post-views]
Share
Now