दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही विपिन कुमार का 22 अगस्त की शाम दर्दनाक अंत हो गया। थाना विजयनगर क्षेत्र में आईपीएम कट के पास एक तेज़ रफ्तार अर्टिगा कार सीधी विपिन से टकरा गई। सीसीटीवी में साफ दिखाई देता है कि कार की स्पीड करीब 130 किमी प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सिपाही विपिन लगभग 10 फीट हवा में उछले और करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज़िंदगी ने साथ नहीं दिया… इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कार चला रहे युवक विनीत को पुलिस ने पकड़ लिया है और गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। उसके खिलाफ विजयनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक परिवार की दुनिया उजड़ जाने जैसा है ड्यूटी पर तैनात एक जवान सिपाही जिसने ट्रैफिक संभालते हुए अपनी जान गंवा दी।






