GT Construction & Property का नया ऑफिस शुरू, गरीबों के लिए सस्ते मकानों का वादा
देहरादून, 24 अगस्त 2025।
राजधानी देहरादून के हरिद्वार बायपास रोड स्थित संस्कृति लोक कॉलोनी में रविवार को GT Construction & Property के नए ऑफिस का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री इफ्तखार त्यागी ने किया । उद्घाटन समारोह में इफ्तिखार त्यागी (MD, एक्सप्रेस न्यूज़ भारत), संदीप चौहान (जिला अध्यक्ष, BKU तोमर), मेहरदीन अंसारी (प्रदेश मीडिया प्रभारी), गुलशन गौर (महानगर अध्यक्ष), एडवोकेट जुबेर त्यागी, नईम प्रधान गोपाली समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।
इस मौके पर कंपनी के संस्थापक उजैर त्यागी और असद गौड़ ने बताया कि GT Construction & Property की पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेहद रियायती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कंपनी का सपना है कि “हर घर पर छत” हो और कोई भी परिवार बेघर न रहे।

कंपनी की ओर से यह भी बताया गया कि भविष्य में वह आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉलोनियों का निर्माण कर आम लोगों को ऐसे घर उपलब्ध कराएगी जो उनकी आय के अनुरूप हों। साथ ही, निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी।
उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय निवासियों और मेहमानों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।






