Home / International / भयंकर दौर में युद्ध अमेरिका के कई लड़ाकू विमान क्रैश ईरान के बाद कुवैत ने भी की पुष्टि!परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर भी हमला दुनिया भर में खतरे….

भयंकर दौर में युद्ध अमेरिका के कई लड़ाकू विमान क्रैश ईरान के बाद कुवैत ने भी की पुष्टि!परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर भी हमला दुनिया भर में खतरे….

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब कुवैत से एक बड़ा दावा सामने आया है। ईरान के बाद कुवैत ने भी कहा है कि अमेरिकी सेना के कई लड़ाकू विमान क्रैश हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फाइटर जेट हवा में असंतुलित होता दिखाई देता है और फिर जमीन की ओर गिरता नजर आता है।दावा किया जा रहा है कि यह विमान अमेरिकी एयरफोर्स का F-15 Eagle था। हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।कुवैत के स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज थीं। बताया जा रहा है कि कई लड़ाकू विमान एक मिशन पर थे, तभी तकनीकी खराबी या संभावित हमले की आशंका के बीच यह हादसा हुआ।ईरान ने इससे पहले भी दावा किया था कि उसने अमेरिकी सैन्य संसाधनों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में कुवैत का यह बयान पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना रहा है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान किसी हमले का शिकार हुआ या फिर यह महज तकनीकी कारणों से हुआ हादसा था।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात में दावों और वास्तविकता के बीच अंतर समझना बेहद जरूरी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now