अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ बातचीत के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर तेहरान चाहे तो “डायलॉग का रास्ता अभी भी खुला है।” उनके इस बयान को मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच नरमी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
हालांकि, ईरान ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के वरिष्ठ नेता और पूर्व संसद अध्यक्ष Ali Larijani ने साफ कहा है कि “ईरान किसी दबाव में कोई समझौता नहीं करेगा।” उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह पहले प्रतिबंध और सैन्य दबाव बनाता है, फिर बातचीत की बात करता है।
लारिजानी ने यह भी कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा। उनके बयान से साफ है कि फिलहाल तेहरान किसी भी तरह की डील के मूड में नहीं दिख रहा।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान अंतरराष्ट्रीय दबाव और क्षेत्रीय अस्थिरता को देखते हुए आया है। लेकिन ईरान की सख्त प्रतिक्रिया से साफ है कि दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी अभी भी गहरी है।
ट्रंप ईरान के साथ बातचीत को तैयार ईरान बोला अब कोई बातचीत नहीं आर या पार…..






