मिडिल ईस्ट में हालात और ज्यादा विस्फोटक हो गए हैं। ईरान के हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत की खबर है, जबकि इज़रायल में आठ लोगों की जान चली गई। जवाबी रणनीति के तहत अमेरिका ने अपना सबसे ताकतवर स्टील्थ बॉम्बर B-2 तैनात कर दिया है। क्या यह जंग अब बड़े युद्ध में बदलने जा रही है?
क्षेत्र में जारी तनाव के बीच ईरान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। हमले के बाद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
इधर इज़रायल में भी ईरानी हमलों का असर देखने को मिला, जहां अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों में आठ लोगों की मौत और कई के घायल होने की सूचना है। इज़रायली रक्षा तंत्र ने कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने का दावा किया है, लेकिन कुछ हमले आबादी वाले इलाकों तक पहुंच गए।
स्थिति को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने अपनी वायुसेना का सबसे एडवांस स्टील्थ एयरक्राफ्ट B-2 Spirit तैनात कर दिया है, जो लंबी दूरी तक बिना रडार में आए सटीक हमले करने में सक्षम माना जाता है।
सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि B-2 की तैनाती सीधा संदेश है कि अमेरिका अब केवल रक्षात्मक मुद्रा में नहीं रहेगा। वहीं इज़रायल ने भी जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।






