देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े मामले में जेनी ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग उठाई है। जेनी ने डीजीपी से मुलाकात कर अपने बेटे का DNA टेस्ट कराने और पूरे मामले की दोबारा CBI जांच कराने की मांग की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेनी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर लगातार दुराचार करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके बेटे का DNA टेस्ट कराया जाए, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो सके।
जेनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, “मैं नहीं जानती पुष्कर सिंह धामी और महेंद्र भट्ट कौन हैं, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री धामी से न्याय चाहिए।”
जेनी ने मांग की कि मामले की दोबारा CBI जांच कराई जाए और उनके द्वारा उठाए गए सभी सवालों की निष्पक्षता से जांच हो। अब इस मामले में उनकी मांगों और पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
मुश्किल में कांग्रेस नेता हरक सिंह असम की रहने वाली महिला ने PC कर लगाए गंभीर आरोप बेटे के DNA टेस्ट….






