Home / News / मुंबई में शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘हमारी लड़ाई जारी है और सब सही है’

मुंबई में शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘हमारी लड़ाई जारी है और सब सही है’

लोकसभा में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।

इस मुलाकात का मकसद परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के बीच सहमति बनाने और इंडिया गठबंधन की एकजुटता मजबूत करने की कोशिश करना था। इससे पहले राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से भी मुलाकात की थी।

शरद पवार से मुलाकात के बाद जब राहुल गांधी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई जारी है और सब सही है।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी दल प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि संसद में इस विधेयक को लेकर विपक्षी दलों का रुख क्या रहता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now