Home / Breaking News / देहरादून: गुरु नानक कॉलेज में छात्रा आयुषी बौद्ध के समर्थन में उतरी भीम आर्मी, किया धरना-प्रदर्शन…

देहरादून: गुरु नानक कॉलेज में छात्रा आयुषी बौद्ध के समर्थन में उतरी भीम आर्मी, किया धरना-प्रदर्शन…

देहरादून। गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में एक छात्रा पर कथित रूप से अनुचित जुर्माना लगाए जाने और उसकी पढ़ाई प्रभावित होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी छात्र संगठन ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वसीम ने कॉलेज पहुंचकर प्रबंधन के सामने छात्रा की समस्या उठाई और जल्द समाधान की मांग की।

मामला कॉलेज के बीएमआरआईटी थर्ड ईयर की छात्रा आयुषी बौद्ध से जुड़ा है। भीम आर्मी छात्र संगठन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, छात्रा का आरोप है कि उसने अपनी फीस निर्धारित अंतिम तिथि से करीब एक महीने पहले, 28 अक्टूबर को ही जमा कर दी थी। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन की ओर से उस पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं, छात्रा की ERP ID भी बंद कर दी गई है, जिसके चलते उसे शैक्षणिक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन के अनुसार, छात्रा ने इस समस्या के समाधान के लिए कॉलेज के रजिस्ट्रार से कई बार संपर्क किया। ईमेल भेजने के साथ ही लिखित आवेदन भी दिए गए, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। छात्रा का कहना है कि इस पूरे मामले का असर उसकी पढ़ाई पर पड़ रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर भीम आर्मी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वसीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रबंधन से वार्ता की। संगठन ने मांग की कि छात्रा पर लगाया गया कथित जुर्माना समाप्त किया जाए और उसकी ERP ID तत्काल चालू कराई जाए, ताकि उसकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now