अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//ग्राम नवापारा (चैनपुर) में RKVS महिला प्रकोष्ठ एवं ग्रामवासी नवापारा के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति, आदिवासी परंपरा पर आधारित भोजली पर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। छत्तीसगढ़ अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है पर इसमें आधुनिकता का असर परिलक्षित होने लगा है , छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा की मौलिकता का अपना विशेष महत्व है इन्हीं मौलिक रूप को संजोकर आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परंपरा अनुसार ग्राम गौंटिया और बैगा के घर पर महिलाओं और बच्चों द्वारा भोजली बोया जाता है। इसी क्रम में नौ दिन तक प्रति संध्या सेवा करने के उपरांत विसर्जन के लिए ग्राम प्रमुख के आंगन में लाया गया। यहीं पर आसपास से आए महिलाओं के द्वारा सजाकर लाए भोजली की प्रतियोगिता हुई। इसके साथ-साथ यहां मौलिक भोजली गायन प्रतियोगिता हुई जिसे देखने सुनने पूरा गांव उमड़ पड़ा और एक बार लोकपर्व की प्राचीनता दीख पड़ा । इस भोजली गायन प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। तत्पश्चात ग्राम बैगा, गौंटिया एवं प्रमुखों के द्वारा भोजली का पूजन कर विसर्जन के लिए ग्राम गौंटिन और बैगिन के अगुवाई में कतार बद्ध हो तालाब के लिए बाजे गाजे के साथ प्रस्थान हुए जो अपने आप में ऐतिहासिक था । रास्ते में लोगों का कारवां बनता गया और बैगा और गौंटिया रास्ते में पड़ने वाले देवस्थलों की पूजा करते तालाब के पचरी पहुंच उसे पवित्र कर भोजलीए को रखा गया अंत में पुनः अंतिम अराधना कर बैगिन गौंटिन के द्वारा विसर्जन किया गया। सभी की आंखें नम थीं क्योंकि भोजली नौ दिन जो संग थी । भावुक मन से रास्ते में प्रसाद लेते पुनः गौंटिया के आंगन में महिलाएं आई और विसर्जन के समय बचाए गए भोजली से भोजली (मितान) बनाने की प्राचीन परंपरा को जीवंत बनाया ।
फिर दिखा मंचीय कार्यक्रम की छटा पारंपरिक सुवा नृत्य। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका राठिया जिला पंचायत सदस्य क्र 01, अध्यक्षता श्री छत्रपाल सिंह राठिया सरपंच, विशिष्ट अतिथि श्री गणेश यादव थाना प्रभारी करतला तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथिदेवो भव: अंतर्गत अतिथियों का पीला गमछा और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उद्बोधन के क्रम में विशिष्ट अतिथि के आसंदी से बोलते हुए थाना प्रभारी यादव जी ने लोगों को साइबर ठगी से सावधान रहने की पाठ पढ़ाई, उन्होंने लोगों को बताया कि मोबाइल की OTP/ व्यक्तिगत जानकारी कभी भी शेयर न करें । किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकारें, बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और पढ़ाई से जोड़ें। उन्होंने लोगों को नशापान से दूर रहने और नशे की हालत में गाड़ी न लाने की सीख दी । अध्यक्षीय उद्बोधन में रेणुका राठिया ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा, पहनावे को अपनाने की अपील की । उन्होंने बताया कि भोजली समरसता का प्रतीक है इससे लोग आपस में एक-दूसरे से जुड़ते हैं और पुरखों के बनाई रीति का अनुसरण करते हैं । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामलाल राठिया ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा, बोली-भाखा, पहनावा और पकवान को संजोकर आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करने की अपील तुकबंदी बनाकर गानें के माध्यम से की । उन्होंने कहा – भुले जाबो, भुले जाबो, भुले जाबो का , गांव के ठाकुर देवता ल डिही मोर डिहारेन ल भुले जाबो का.
इस बीच दूर-दूर से आए महिलाओं ने सुवा नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया और जेब से पुरस्कार देने मजबूर कर दिया। अंत में भोजली पर्व पर पहली बार बड़ा आयोजन को सफल और मनोरंजक बनाने के लिए पारितोषिक की व्यवस्था की गई थी जिसमें भोजली गायन प्रतियोगिता प्रथम- जानकी राठिया एंड पार्टी परधान पारा,द्वितीय लीलावती एंड पार्टी ठाकुरपारा, और तृतीय समारी बाई एंड पार्टी खुतहापारा भोजली सजावट प्रतियोगिता प्रथम- रमसिला राठिया द्वितीय फूलबाई राठिया और तृतीय केवलाबाई राठिया तथा सुवा नृत्य प्रतियोगिता प्रथम ऊपरपारा द्वितीय ठाकुरपारा के साथ सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्री छत्रपाल सिंह राठिया सरपंच ने कार्यक्रम का आभार और बैगा एवं गणमान्य नागरिक श्री अमरसिंह राठिया और परियादराम राठिया ने सभा समाप्ति की घोषणा की । मंचीय कार्यक्रम का संचालन डॉ भावना राठिया और दुबराज सिंह राठिया ने किया।
कार्यक्रम में ग्राम गौंटिया शांतिलाल राठिया, ग्राम बैगा अमरसिंह राठिया, डॉ साधराम राठिया, परियाद राम राठिया , परमेश्वर सिंह राठिया,हिमानी डीजे ग्रूप, यादन सिंह राठिया, नरेश राठिया, गोपाल राठिया, ललित राठिया, मदनमोहन राठिया,महिला प्रकोष्ठ के उमा राठिया गौंटिन , बिमला राठिया, त्रिवेणी राठिया, संतोषी राठिया, लीला राठिया, दीना राठिया, झनक कंवर, रुक्मणी राठिया, फूलबाई राठिया, चंद्रमा राठिया, शैल कुमारी राठिया,मीना राठिया, पिंकी राठिया, दिलादास महंत, महावीर पटेल, दूजेराम पटेल, रामलाल राठिया, चक्रधरसिंह कंवर, मनमोहन सिंह राठिया, करमसिंह राठिया, दुबराज सिंह राठिया, नरेश्वर सिंह राठिया, डॉ कुमार राठिया,चनेशराम राठिया, निर्मल सिंह राठिया, सागर सिंह राठिया, जगमाल सिंह राठिया, देवप्रसाद राठिया, सुदर्शन राठिया, सहित भारी संख्या में उपस्थित थे । कार्यक्रम में थाना स्टाफ करतला का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम का कव्हरेज यू ट्यूबर चनेशराम राठिया ढोढ़ागांव (सिसरिंगा) और महावीर पटेल मीडिया प्रभारी नवापारा ने किया।









