Home / Updates / पूर्व सीएम मांझी ने ब्राह्मणों को लेकर दिया विवादित बयान कहा बिना पैसे लिए नहीं खाते हैं खाना…

पूर्व सीएम मांझी ने ब्राह्मणों को लेकर दिया विवादित बयान कहा बिना पैसे लिए नहीं खाते हैं खाना…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी अपने विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने शराबबंदी पर सवाल उठाए थे। अब उन्होंने पंडितों को लेकर विवादित बयान दिया है। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंडितों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, शनिवार शाम को मांझी पटना में भुइयां मुसहर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए पहुंचे। यहां अपने भाषण के दौरान उन्होंने पंडितों को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने धर्म के नाम पर हो रही राजनीति का मुद्दा उठाया। इसी दौरान ब्राह्मणों को लेकर अमर्यादित शब्द बोले।

कुछ नगदी दे दीजिए
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा, ‘आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है। सत्यनारायण पूजा का नाम हम लोग नहीं जानते थे। अब हर टोला में हम लोगों के यहां सत्यनारायण भगवान की पूजा होती है। इतनी भी शर्म लाज नहीं लगती है कि पंडित आते हैं और कहते हैं कि बाबू कुछ नहीं खाएंगे आपके यहां, बस कुछ नगदी दे दीजिए।’

Tagged:
[post-views]
Share
Now