Home / National / महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट चंद्रकीशोर पासवान
बखरी/बेगूसराय/संवाददाता।शुक्रवार को बखरी प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शिवरात्रि के मौके पर महादेव स्थान चौक,बखरी कैलाश नगर स्थित शिव मंदिर, गरीब नाथ मंदिर,रामपुर,हेमनपुर,राटन,परिहारा,शकरपुरा, मक्खाचक सहित इलाके के विभिन्न शिव मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। इससे उसकी छंटा देखने योग्य थी। सुबह से ही भक्त खासकर महिलाओं ने फूल, बेलपत्र आदि से भगवान की पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिव बारात की झांकी निकाली गई। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हर हर महादेव के जयकारे से पुरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान दिनभर प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now