दिवाली की ख़ुशियाँ कई जगह दहशत में बदल गई। पटाखों की लापरवाई से जलाने के चलते राजधानी दिल्ली में आग लगने की लगभग 270 घटनाएं दर्ज की गई। दमकल विभाग के मुताबिक, अब ये आकड़ा 400 पार पहुँच चुका गया। पुरे शहर में फायर ब्रिगेड की 60 से भी ज्यादा टीमें लगातार मौके पर जुटी रही। दमकलकर्मियों की मानें तो ज्यादातर मामले पटाखों ,शॉर्ट सर्किट से जुड़े थे। हलाकि इन घटनाओ से अबतक किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर के अनुसार, दिवाली की रात को कॉल्स की संख्या आम दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। इस बार भी विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं और अतिरिक्त गाड़ियां तैनात की गई थीं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के मौके पर सुरक्षा का खास ध्यान रखें, खुले में पटाखे न फोड़े और बिजली के तारों या दीयों को खुले न छोड़ें।

कई इलाकों में लगी झुग्गियों और गोदामों में आग
सबसे ज्यादा कॉल्स पश्चिमी दिल्ली, उत्तम नगर, किराड़ी, नरेला और शाहदरा से आईं। कई जगहों पर झुग्गी बस्तियों और कपड़े के गोदामों में आग लग गई। उत्तम नगर में एक घर की छत पर रखे पटाखों में विस्फोट होने से आसपास का इलाका दहल गया। वहीं, नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ।






