Home / National / चारों तरफ धुआं गुबार राजधानी गैस चैंबर में तब्दील सांस लेना मुश्किल आंखों में मिर्ची…..

चारों तरफ धुआं गुबार राजधानी गैस चैंबर में तब्दील सांस लेना मुश्किल आंखों में मिर्ची…..

हर साल दिवाली के बाद दिल्ली और एनसीआर की हवा में ज़हर घुल जाता है, और इस बार भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। पटाखों पर पाबंदी के बावजूद दिवाली की रात भारी मात्रा में आतिशबाज़ी की गई, जिसका असर अगले ही दिन साफ़ दिखा। मंगलवार सुबह राजधानी जहरीली धुंध की चपेट में आ गई, और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सीधे ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। खासतौर पर नरेला जैसे इलाकों में AQI 550 से भी ऊपर चला गया, जो सांस लेने के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।

बता दे की नोएडा, गुड़गांव और गाज़ियाबाद जैसे आसपास के शहरों में भी स्थिति चिंताजनक बनी रही। नोएडा में AQI 407 और गुड़गांव में 402 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ स्तर में आता है। इस बार दिवाली के बाद दिल्ली का औसत AQI 451 रहा, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज़्यादा है। हवा में घुले इस ज़हर का कारण सिर्फ पटाखे नहीं हैं सर्दियों की ठंडी, धीमी हवाएं और धूल-धुंए का मिला-जुला असर भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है।

साथ ही आपको बता दे की प्रदूषण की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पहले ही GRAP का दूसरा चरण लागू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन हवा की रफ्तार धीमी रहेगी, जिससे धुंध और प्रदूषण की परत बने रहने की आशंका है। तापमान भी सामान्य से थोड़ा ज़्यादा रह सकता है, जिससे हालात में जल्द सुधार की उम्मीद फिलहाल कम दिख रही है। ऐसे में साफ है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में और भी ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now