Home / Article / डेटिंग ऐप्स “गटर”, लिव-इन महिलाओं के लिए खतरनाक: कंगना रनौत का विवादित बयान

डेटिंग ऐप्स “गटर”, लिव-इन महिलाओं के लिए खतरनाक: कंगना रनौत का विवादित बयान

फिल्म एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक बयानों से सुर्खियाँ बटोरी हैं। इस बार उनका निशाना है डेटिंग ऐप्स और लिव-इन रिलेशनशिप्स पर।
एक ताज़ा इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि उन्हें डेटिंग ऐप्स से सख्त आपत्ति है। उनके मुताबिक,ये बहुत नीच काम है। यहाँ सिर्फ हारे हुए लोग होते हैं जिन्हें ऑनलाइन वैलिडेशन चाहिए होता है। ऐसे लोगों को थेरेपी की ज़रूरत है, लेकिन वो डेटिंग ऐप्स पर चले जाते हैं।”

कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को भी आड़े हाथों लेते हुए इसे “महिलाओं के लिए असुरक्षित” करार दिया। उनका कहना है कि “लिव-इन महिलाओं के लिए नहीं होता क्योंकि मर्द शिकारी होते हैं। वो किसी भी औरत को प्रेग्नेंट कर सकते हैं और फिर भाग सकते हैं।”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में अगर कोई महिला लिव-इन में प्रेग्नेंट हो जाए, तो उसका अबॉर्शन कौन कराएगा?” कंगना के इन बयानों पर सोशल मीडिया में तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके पारंपरिक दृष्टिकोण की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूज़र्स उन्हें “मॉरल पुलिसिंग” का आरोप लगाकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

हालांकि, कंगना इससे पहले भी आधुनिक रिश्तों, महिला स्वतंत्रता, और पश्चिमी सोच को लेकर कड़े विचार व्यक्त कर चुकी हैं। उनके समर्थक मानते हैं कि वह भारतीय संस्कृति की बात कर रही हैं, जबकि विरोधियों का कहना है कि यह सोच महिलाओं की आज़ादी को सीमित करने वाली है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now