ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं आईसीटीएस विभाग के सहयोग से संचालित बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन-ए सन्पूरण कार्यक्रम टीकाकरण का एक अभिन्न अंग है जो प्रत्येक सप्ताह सोनवार (अतिरिक्त सत्र), बुधवार एवं शनिवार को नियमित टीकाकरण/वी०एच०एन०डी० सत्रों में प्रतिवर्ष माह जून एवं दिसम्बर में आयोजित किया जाता है। आप अवगत ही है कि विटामिन ए सम्पूरण अभियान माह का उददेश्य 09 माह से 05 वर्ष तक आयुवर्ग के बच्चो में निम्न लक्ष्यो को प्राप्त करना है- रोगो से लखने की क्षमता में वृद्धि, 05 वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु दर में कमी लाना। रतौंधी से बचाव, कुपोषण से बचाव एंव उपचार। नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चो के साथ छूटे हुए बच्चे बच्चों का टीकाकरण। आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग से बच्चों में शारीरिक एवं विकृतियों में कमी लाना।
विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी माह दिसम्बर में बाल स्वास्थ्य पोषण माह को अनार्गत विटामिन ए सम्पूरण अभियान का द्वितीय चरण मनाया जा रहा है, उपरोक्त लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु बीएसपीएम माह के दौरान स्वास्थ्य एंव आईसीडीएस विभाग के सहयोग से निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जा रही है- 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चो को विटामिन एं की खुरॉक से आच्छादित कराना। नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चों का टीकाकरण एवं खसरे के प्रथम टीके 09 से 12 माह एवं द्वितीय टीके 16 से 24 माह के साथ विटामिन ए की प्रथम खुरॉक एंव द्वितीय खुरॉक का आच्छादन किया जाये। बच्चो का वजन एंव चिन्हित अति कुपोषित बच्चो का संदर्भन। 06 माह तक स्तनपान एंव 06 माह के बाद पूरक आहार को बढावा देना। आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग हेतु समुदाय को जागरूक करना।विटामिन-ए वसा में एक घुलनशील विटामिन है, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा यह सूक्ष्मपोषक तत्व कुपोषण से भी बचाता है। प्रदेश में 50 प्रतिशत बच्चों में विटामिन ए की कमी होने का खतरा होता है, जो कि बच्चों में बीमारी एंव मृत्युदर की संम्भावनाओं को बढ़ाता है। 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को 01 वर्ष में 02 विटामिन ए की निर्धारित खुरॉक दिये जाने से उनके सुरक्षित रहने की सम्भाधना निम्न कारणों से बढ़ जाती है। विटामिन-ए पिलाये जाने से सभी कारणों से होने वाली मृत्यु में 25 प्रतिशत कमी, खसरे के कारण होने वाली मृत्यु में 50 प्रतिशत कमी, अतिसार रोग के कारण होने वाली मृत्यु में 30 प्रतिशत कमी होगी। माह दिसम्बर 2025 में विटामिन ए सम्पूरण अभियान दिनाँक 27 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार से पूरे जनपद में संचालित किया जा रहा है, शासन द्वारा जनपद हेतु आयुवर्गवार कुल 124251 बज को विटामिन ए की खुरॉक पिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।दिनांक 31 दिसम्बर 2025 दिन बुधवार को विटामिन ए सम्पूरण अभियान दिसम्बर 2025 चरण का विधिवत उदघाटन डॉ भूपेश द्विवेदी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट द्वाच पूर्वान्ह 11.30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में संचालित शहरी पीएचसी कर्वी में 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन एं की खुरॉक पिलाकर किया गया। इस दौरान कुल 09 माह से 12 माह की आयु के 05 बच्चे तथा 01 से 05 वर्ष तक के 12 को विटामिन ए की खुरॉक श्रीमती प्रियंका देवी एएनएम एवं श्रीमती अर्पणा श्रीवास्तव, स्टाफनर्स द्वारा पिलाई गयी।
इस अवसर पर उपस्थिति मुख्य चिकित्सा अधिकारी चित्रकूट एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी चित्रकूट द्वारा पूरे जनमानस से बच्चों को शासन की नीति के अन्तर्गत नियनित टीकाकरण के अन्तर्गत प्रत्येक बुधवार एंव शनिवार को आयोजित टीकाकरण सत्रो में विटामिन ए की खुरॉक पिलाये जाने हेतु जनमानस से अनुरोध किया गया तथा अभियान को सफल बनाये जाने हेतु से अपील की गयी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित, डॉ संतोष कुमार अमुचिअ, डॉ जी०आर० रतमेले डीआईओ, डॉ० दयाशकर, डीएसओ आईडीएसपी, डा० अरूण पटेल, उपमुचिअ एंव डॉ आशुतोष उपाध्याय, प्र०चि०अ० यूपीएचसी कर्वी तथा आईसीडीएस विभाग से गुप्ताजी सीडीपीओ कर्वी तथा स्वास्थ्य विभाग से आर०के० करवरिया डीपीएम, विकास कुशवाहा डीसीपीएम, अरुणकुमार टीएसयू, ज्ञानचन्द्र शुक्ल्य टीवी/एचआईवी समन्वयक, रूपनरायण जिन०सम० एनयूएचएन, गर्वतिवारी लेखा एनयूएचएम, नरोत्तम सिंह सीएआरआई, कुलदीपसिंह एलटी अभिलाष खरे फार्मासिस्ट यूपीएचसी कर्वी, अभिनंदन सिंह डीवीएस इंचार्ज रामनरावण कुशवाहा को०चे०है०, अनिल गुप्ता एआरओ, रमाकान्त, स्वीपर एवं सहयोगी संस्थाओ के जिला स्तरीय प्रतिनिधि दिलीप द्विवेदी, डीएमसी यूनीसेफ, धीरेन्द्र प्रताप सिंह जेएसआई, सुश्री स्वीटी मण्डल, जि०सम० गॉवी कार्यक्रम तथा शहरी क्षेत्र के अन्तर्गत आयोजित सत्रो हेतु तैनात ऑगनबाडी कार्यकर्त्री, शहरी पीएचसी कर्वी से सभी एएनएम, आशा एंव समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएमओ ने बच्चों को पिलाई विटामिन-A खुराक, अभियान शुरू






