Home / News / रामपुर से खाटू श्याम तक युवक की पैदल यात्रा शुरू, अप्रिय घटना का जिम्मेदार स्वयं, पुलिस को दी सूचना

रामपुर से खाटू श्याम तक युवक की पैदल यात्रा शुरू, अप्रिय घटना का जिम्मेदार स्वयं, पुलिस को दी सूचना

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//रामपुर (करतला) निवासी 24 वर्षीय दिलेश्वर पटेल ने शनिवार 10 अगस्त 2025 से राजस्थान स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर तक की पैदल यात्रा शुरू की है।

दिलेश्वर पटेल, पिता स्वर्गीय रमेश पटेल, ग्राम रामपुर, थाना करतला, जिला कोरबा के रहने वाले हैं। उन्होंने थाना करतला में लिखित सूचना देते हुए बताया कि वह धार्मिक आस्था से प्रेरित होकर यह लंबी पदयात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर वह स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

थाना प्रभारी करतला ने इसकी जानकारी रोजनामचा में दर्ज करते हुए कंट्रोल रूम को भी अवगत कराया।

खाटू श्याम मंदिर, जो राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है, देशभर में भगवान श्याम (बारहवीं के अवतार) के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। दिलेश्वर की यह यात्रा सैकड़ों किलोमीटर लंबी होगी, जिसे पूरा करने में कई दिनों का समय लगेगा।
गाँव और क्षेत्र के लोग उनके इस संकल्प को धार्मिक श्रद्धा और साहस का प्रतीक मान रहे हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now