Home / News / “बखरी में बदलाव की दस्तक! किरण कुमारी का जनसंपर्क अभियान से गरमाया चुनावी माहौल”

“बखरी में बदलाव की दस्तक! किरण कुमारी का जनसंपर्क अभियान से गरमाया चुनावी माहौल”

गढ़पुरा (बेगूसराय) l से जन सुराज की संभावित प्रत्याशी किरण कुमारी ने शनिवार को बिहार बदलाव यात्रा के तहत बखरी विधानसभा के कई गांवों का दौरा किया। कुम्हारसो पंचायत के कौरा गांव में उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और जनसंपर्क किया। ग्रामीणों से सीधी बातचीत में किरण कुमारी ने कहा—”बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास में बड़े बदलाव की जरूरत है… अब समय आ गया है कि जनता अपने हक और बेहतर भविष्य के लिए आवाज बुलंद करे”। उन्होंने साफ कहा कि जन सुराज का मकसद जनता की आवाज को ताकत देना और जमीनी मुद्दों पर काम करना है। इस जनसंपर्क अभियान में अरविंद सहनी, नंदन कुमार, मनोज कुमार यादव, सिंटू कुमार ठाकुर, वार्ड पार्षद सुनील यादव, वार्ड पार्षद संजय पोद्दार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। समर्थकों ने ऐलान किया कि बदलाव की इस लड़ाई में वे पूरी ताकत से साथ रहेंगे। बखरी में सियासी हलचल तेज है, और किरण कुमारी के इस अभियान ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now