22 साल बाद कनाडा से राखी बांधने पंहुची बहन
शादी के बाद कनाडा़ सेटल हो गई थी बहन
पंचकूला ।
इस राखी को खास बनाने के लिए कनाड़ा से बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए अपने मायके आई । भाई बहन के इस मिलाप पर पूरा परिवार भावूक हो उठा और इस खुशी को मानने के लिए परिवार के अन्य लोगों को भी विशेष रूप से चंडीगढ़ में आमंत्रित किया। पूरे परिवार का राखी के पर्व पर एक जगह इक्टठा होने परिवार के लिए हसीन यादगार बन गई।
इस बारे में कनाडा से भारत में राखी के पर्व पर आई ममता खुराना ने बताया कि पढाई पूरे होते ही उनकी 22 साल पहले कनाडा में सेटल संजीव खुराना के साथ शादी हो गई। शादी के बाद वो भी कनाडा़ की सिटीजन बन गई। परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए समय का पता ही नहीं चला और जिन्दगी के सफर के 22 साल बीत गए। इस बार राखी के मौके पर उन्होंने सोचा कि इस बार राखी, स्वतंत्रता दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी को अपने देश भारत व मायके में मनाया जाए। जिसके चलते वो 2 अगस्त को अपे बेटे साहिल के साथ दिल्ली
पहुंचे।
वहीं इस बारे में ममता के भाई संदीप गुलाटी ने बताया कि जब उनकी बहन ममता की शादी हुई थी तो बहुत छोटे थे। हर बार राखी का पर्व केवल विडियो कॉल के जरिए मनाया जाता था। इस बार जब ममता राखी पर भारत आई तो पूरा परिवार में खुशी से माहौल बन गया। जिसके बाद हमारे घर में मामा और चाचा के परिवार से भी सभी लोग इक्टठा हो गए। इस बार की राखी एक खास राखी के रूप में हमेशा याद रहेगी।






