ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अनिल कुमार सिंह तथा उनके हमराहीगण द्वारा अभियुक्त सुधीर तिवारी पुत्र मूर्तध्वज निवासी ग्राम गड़ौली थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरधुवा में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
चित्रकूट -थाना सरधुवा पुलिस ने 01 अभियुक्त को 01 अदद अवैध देशी तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया






