Home / Updates / दिल्ली के बाद अब श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुआ बड़ा धमाका, 8 की मौत….

दिल्ली के बाद अब श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुआ बड़ा धमाका, 8 की मौत….

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन (Srinagar Nowgam police station Explosion) में देर रात एक जबरदस्त धमाका हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. इस भयावह विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फॉरेंसिक टीम के सदस्य शामिल हैं, जो विस्फोटक सामग्री का सैंपल निकालने के काम में लगे थे. हादसा इतना खतरनाक था कि पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चारों तरफ अफरा तफरी मच गई.

लगातार होते रहे छोटे धमाके (Jammu Kashmir Blast)यह धमाका उस समय हुआ जब जांच टीमें फारिदाबाद से लाई गई 360 किलो विस्फोटक सामग्री की जांच कर रही थीं. यह विस्फोटक ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल केस (white-collar terror module case) से बरामद किया गया था. अधिकारियों के अनुसार लगातार छोटे धमाके होते रहे जिसकी वजह से Bomb Disposal Squad तत्काल बचाव कार्य नहीं किया जा सका. रात का सन्नाटा इस धमाके ने चीर दिया और पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

Tagged:
[post-views]
Share
Now