Home / News / कोंच में डलमिया भारत सीमेंट के नए डिपो का शुभारंभ, गांव-गांव तक पहुंचेगा ब्रांड

कोंच में डलमिया भारत सीमेंट के नए डिपो का शुभारंभ, गांव-गांव तक पहुंचेगा ब्रांड

जालौन के कोंच तहसील कोंच में डलमिया भारत सीमेंट लिमिटेड के नए डिपो एवं गोदाम का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। पंडित बृजेश कुमार दीक्षित ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम संपन्न कराया।

इस नए डिपो के माध्यम से जनपद जालौन के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक कंपनी के उत्पादों की आपूर्ति मजबूत करने की पहल की गई है। डीलर, रिटेलर, ठेकेदार और राजमिस्त्रियों का नेटवर्क विकसित कर गांव-गांव तक सीमेंट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

संजय अग्रवाल (दतिया वाले) ने बताया कि मोटर ट्रांसपोर्ट और सीएंडएफ की जिम्मेदारी के माध्यम से जिले के प्रत्येक कस्बे और गांव तक समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं शिवानी एंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर तान्या अग्रवाल ने सेल्स प्रमोशन की जिम्मेदारी पूरी मेहनत से निभाने की बात कही। राजेश एंड ब्रदर्स की प्रोपराइटर संगीता अग्रवाल ने गांव-गांव रिटेल काउंटर विकसित करने और ग्राहकों तक उत्पाद पहुंचाने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम में संजय अग्रवाल ने मीडिया के सहयोग की सराहना करते हुए पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान साकेत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राघवेंद्र पटेल, मनोज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now