Home / News / राजीव रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग, विकास भवन, नया सचिवालय, जिला- पटना 4,000/- (चार हजार) रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार…

राजीव रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग, विकास भवन, नया सचिवालय, जिला- पटना 4,000/- (चार हजार) रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार…

रिपोर्ट : – चंद्रकिशोर पासवान

बिहार (पटना) :- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा दिनांक 27.11.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-138/26, दिनांक 26.11.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- राजीव रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग, विकास भवन, नया सचिवालय, जिला- पटना को 4,000/- (चार हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय कक्ष, विकास भवन, नया सचिवालय के पास से गिरफ्तार किया गया है।

शिकायत

परिवादी के०पी०एम०सी० मुंशी, पिता मुंशी साव, सा० ग्राम पुरानी बाजार, थाना- झाझा, जिला- जमुई द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो राजीव रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग, जिला-पटना) के द्वारा सेवाकाल में कटौती की गयी राशि एवं अन्य आदेश पत्र निर्गत करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो की कार्रवाई

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता मिथिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के अनुरोध पर इनके नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राजीव रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग, विकास भवन, नया सचिवालय, जिला- पटना, पिता- स्व० अशोक कुमार, ग्राम-बेलोखरा, थाना- पिपरा, जिला- सुपौल को 4,000/- (चार हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए आरोपी प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय कक्ष, विकास भवन, नया सचिवालय, जिला- पटना से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

VIB

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध अब तक 138वाँ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है तथा 01 कांड जिला से स्थानांतरित किया गया है। इस प्रकार कुल 139 कांड ब्यूरो के द्वारा अनुसंधानित है।

यह ट्रैप संबंधी 125वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 125 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 46,94,900/- (छियालीस लाख चौरान्बे हजार नौ सौ) रूपये एवं एक नया वाशिंग मशीन (कीमत 37,000/- रुपये) भी जब्त किया गया है।

पिछले वर्ष 2025 में कुल 101 ट्रैप कांड दर्ज किये गये थे एवं रिश्वत की राशि 37,80,300/- रुपये बरामद किये गये थें एवं एक नया वाशिंग मशीन (कीमत 19,800/- रूपये) भी जब्त किया गया था।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now