Home / Updates / संविधान रक्षा मार्च में उमड़ा कांग्रेस का जनसैलाब, मनोज चौहान प्रदेश संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया हुए शामिल

संविधान रक्षा मार्च में उमड़ा कांग्रेस का जनसैलाब, मनोज चौहान प्रदेश संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया हुए शामिल

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत रायपुर में निकला प्रदेश स्तरीय मार्च, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
कोरबा// संविधान दिवस के अवसर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन किया गया। इस मार्च में कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा देश को दिए गए संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा का संकल्प लिया। मार्च के माध्यम से लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आमजन को भी जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी ऑब्जर्वर राजेश ठाकुर, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल एवं हरनाम सिंह, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत सहित पूर्व मंत्रीगण एवं पीसीसी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे आयोजन में संविधान के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा और नागरिकों के मताधिकार को सुरक्षित रखने का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
जय संविधान! जय भारत!

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now