Home / Politics / BSP नेता एवं समाजसेवी वकार चौधरी अपने समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल,

BSP नेता एवं समाजसेवी वकार चौधरी अपने समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल,

नई दिल्ली,

देश के जाने-माने समाजसेवी एवं पूर्व बहुजन समाज पार्टी नेता वकार चौधरी ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री पवन खेड़ा, श्री राजेंद्र पाल गौतम एवं श्री अनिल जैन की उपस्थिति में वकार चौधरी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और जनसेवा क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोग भी कांग्रेस परिवार में शामिल हुए। वकार चौधरी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की विचारधारा में विश्वास व्यक्त किया।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में वकार चौधरी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान, सामाजिक न्याय और समान अवसरों के सिद्धांत ही उनकी राजनीति की आधारशिला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति कभी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की राजनीति नहीं रही, बल्कि हमेशा जनता की सेवा और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ उठाने की रही है।

अपने कांग्रेस में शामिल होने के निर्णय का कारण बताते हुए वकार चौधरी ने कहा कि हाल के दिनों में देशभर में युवाओं द्वारा चलाए गए Gen Z आंदोलन ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उनका मानना था कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी इस आंदोलन के समर्थन का आग्रह किया था, लेकिन उनकी बात स्वीकार नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर उन्होंने देखा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने युवाओं की आवाज़ को सड़क से लेकर संसद तक उठाया। इसी ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जनता की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वकार चौधरी ने कहा,

“मैं किसी के विरोध में कांग्रेस में नहीं आया हूँ। मैं संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय, भाईचारे और जनता की सेवा के संकल्प के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुआ हूँ। मैं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में भी पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा।”

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता श्री पवन खेड़ा, श्री राजेंद्र पाल गौतम, श्री अनिल जैन तथा कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

वकार चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में वे दिल्ली और देशभर में युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं, गरीबों, वंचित वर्गों तथा आम नागरिकों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक दायित्व है।

उन्होंने अपने समर्थकों से भी अपील की कि वे संविधान की भावना, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर कार्य करें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं ने वकार चौधरी एवं उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now