उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा तंज कहा - राहुल गांधी को अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत … - Express News Bharat
September 24, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा तंज कहा – राहुल गांधी को अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत …

उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भारत जोड़ो की बात करते हैं तो कभी भारत माता की हत्या की बात करते हैं। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा कि एक छोटा बच्चा भी दो तीन साल में बोलना सीख जाता है। पर भी राहुल गांधी कुछ नहीं सीख पाए।

केशव ने कहा कि वो सदन में कभी आंख मारते हैं। कभी गले लगते हैं। कभी फ्लाइंग किस करते हैं। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

लोकसभा सासंद राहुल गांधी पर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा में फ्लाइंग किस का इशारा करने का आरोप लगाया है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है

Share
Now