Home / Events / ग्रामीणों की सुरक्षा या प्रबंधन की अनदेखी? भिलाई बाजार में हैवी ब्लास्टिंग पर उठे गंभीर सवाल

ग्रामीणों की सुरक्षा या प्रबंधन की अनदेखी? भिलाई बाजार में हैवी ब्लास्टिंग पर उठे गंभीर सवाल

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//SECL गेवरा परियोजना के भटोरा फेस में हो रही हैवी ब्लास्टिंग को लेकर ग्राम भिलाई बाजार के ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। समाज सेवक प्रदीप जायसवाल ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाने और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

बार-बार शिकायतों के बावजूद हैवी ब्लास्टिंग जारी रहने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रदीप जायसवाल ने गोविन्द जायसवाल और राखी राय के यहां बोरवेल के नीचे धंसने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मकानों, जलस्रोतों और संपत्तियों को संभावित नुकसान की आशंका जताई है।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल असुविधा का नहीं, बल्कि ग्रामीणों, बच्चों और सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। ग्रामीणों द्वारा पहले भी SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन को शिकायतें दिए जाने के बावजूद समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

प्रदीप जायसवाल ने जिला कलेक्टर से मामले का स्थल निरीक्षण कराने, निष्पक्ष जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करते हुए हैवी ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। साथ ही, भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now