Home / Events / चक्रवाती तूफान की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को कोरबा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

चक्रवाती तूफान की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को कोरबा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

कोरबा। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ के संबंध में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनियों तथा जिले में संभावित बारिश, तेज हवाओं और अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए कोरबा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में आने-जाने वाले बच्चों को संभावित परेशानियों और जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है।

कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गुरुवार, 29 अक्टूबर को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक तथा जिले के समस्त परियोजना अधिकारियों को आवश्यक सूचना एवं पालन के लिए भेजी गई है।

बच्चों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों का नियमित आना-जाना होता है। ऐसे में तेज हवाओं, बारिश और अन्य मौसमी खतरों की आशंका के बीच किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह एहतियाती निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन के इस निर्णय से कोरबा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को अवकाश रहेगा। अभिभावकों से अपील है कि वे जारी आदेश की जानकारी रखें और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट करतला से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now