मुजफ्फरनगर
संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने जानकारी देते हुए कहा कि हाल ही में किसी व्यक्ति द्वारा संगठन का नाम इस्तेमाल करते हुए पत्रकार साथियों को शादी के कार्ड जैसी दिखने वाली एक फर्जी ऐप लिंक भेजी जा रही है। इस ऐप के माध्यम से पत्रकारों को नुकसान पहुँचाने की साजिश की आशंका जताई जा रही है

सरताज अहमद ने बताया कि उक्त व्यक्ति न तो महासभा का सदस्य है और न ही संगठन से किसी भी रूप में जुड़ा हुआ है। उसकी पहचान और गतिविधियों की जांच कराई जा रही है तथा जल्द ही उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कराई जाएगी
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे ऐसे किसी लिंक या ऐप से सावधान रहें और संगठन से संबंधित केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें उन्होंने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व लगातार संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं सरताज अहमद ने स्पष्ट चेतावनी दी अब जो भी व्यक्ति संयुक्त पत्रकार महासभा के खिलाफ गलत टिप्पणी करेगा या संगठन को बदनाम करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी अंत में उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों की आवाज़ को मजबूत करना और उनके हक की लड़ाई लड़ना है। इसलिए सभी साथी सतर्क, एकजुट और जागरूक रहें।
रिपोर्ट:-अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी, पुरकाजी






