पुरेना (मड़वारानी), 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार)। बिंझवार समाज मड़वारानी पुरेना के सामुदायिक भवन परिसर में अहाता निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम आज बड़े ही गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री फूलसिंह राठिया, विधायक रामपुर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक विश्राम कँवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि पूर्व में 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री राठिया द्वारा बिंझवार समाज भवन के अहाता निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के अनुरूप आज विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बिंझवार समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें कीर्तन बिंझवार (केंद्रीय अध्यक्ष मड़वारानी), रामप्यारे बिंझवार (अध्यक्ष कोरबा क्रमांक 2), कुंजबिहारी (अध्यक्ष चाम्पा राज), जीवन बिंझवार (अध्यक्ष पंतोरा राज), सेवाराम, भरत बिंझवार, राजाराम, जोधराम, अक्षय कुमार, विजय कुमार, सुखसिंह (शिक्षक), रामलाल (शिक्षक), चंद्रशेखर (पूर्व सरपंच), कृष्ण कुमार (सरपंच पूरेना), धनंजय (सरपंच), नान दाऊ, सज्जन, टीमन लाल, कृपाराम, रमेश कुमार, रामकन्हैया, संजय, तीजबाई, सुधवार, पंचराम, कपिल कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समाज की एकता और विकास के लिए इस निर्माण कार्य को महत्वपूर्ण बताया तथा भविष्य में भी ऐसे सामुदायिक कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकजुटता और उत्साह के साथ हुआ।



अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट






