Home / News / सांड की दरिंदगी : बुजुर्ग को पटक पटक मार डाला रोटी खिला-खिला कर पाला था….

सांड की दरिंदगी : बुजुर्ग को पटक पटक मार डाला रोटी खिला-खिला कर पाला था….

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंदन नगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जहा 65 वर्षीय दुकानदार खजान सिंह अपनी दुकान खोलने जा रहे थे, तभी पीछे से अचानक एक सांड आ गया। लोग बताते हैं कि एक युवक ने सांड को भगाने के लिए उस पर पानी फेंका, लेकिन पानी पड़ते ही सांड भड़क गया और दौड़कर उसने खजान सिंह को सींग से उठाकर पटक दिया। घायल हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

दरअसल खजान सिंह हाल ही में लकवे से उबर रहे थे और ठीक से चल नहीं पाते थे। बताया गया कि जब सांड आया, तो एक महिला ने उन्हें गली की ओर खींचने की कोशिश की ताकि वे सुरक्षित रहें, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दी, हालांकि परिवार ने बिना पोस्टमार्टम के ही खजान सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दे की मृतक के बेटे राजेंद्र ने बताया कि उनका परिवार उस सांड को रोजाना रोटी खिलाता था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि वही सांड एक दिन उनके पिता की जान ले लेगा। पूरे इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि उसी सांड ने पहले एक छात्रा पर भी हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now