Home / News / भारत का गौरव: प्रिंस याकूब को मिलेगा यूनाइटेड नेशंस से जुड़ा “ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड”

भारत का गौरव: प्रिंस याकूब को मिलेगा यूनाइटेड नेशंस से जुड़ा “ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड”

भारत की ऐतिहासिक विरासत और इंसानियत की मिसाल बनने जा रहे हैं हिज़ रॉयल हाइनेस प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी — जिन्हें आने वाले 10 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित Eurasia Afro Global Conclave 2025 में
“United Nations Affiliated International Peace & Humanitarian Forums” द्वारा
Global Humanitarian Laureate for Heritage, Peace & Social Equity Award से सम्मानित किया जाएगा।

यह प्रतिष्ठित समारोह Eurasia Afro Chamber of Commerce के तत्वावधान में आयोजित होगा, जहाँ दुनियाभर के शांति दूत, समाजसेवी और कूटनीतिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
प्रिंस याकूब, मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फर के 6वें वंशज और अमीर तैमूर के 23वें प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी हैं।
वे भारत की शाही विरासत के संवाहक होने के साथ-साथ Royal Mughal Business & Investment LLC (ओमान) के चेयरमैन,
Mughal Emperors Family & Educational Trust के ट्रस्टी और Disabled Cricket Association (BDCA) के अध्यक्ष भी हैं।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समानता और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कई अहम पहल की हैं।
उनकी सोच – “धर्म नहीं, इंसानियत सबसे ऊपर” – आज एक वैश्विक संदेश बन चुकी है।
यह सम्मान प्रिंस याकूब की उस मानवीय यात्रा का प्रतीक है
जो विरासत, विनम्रता और विश्व शांति के संगम से मानवता को नई दिशा दे रही है।
Eurasia Afro Global Conclave 2025 में भारत की शान बनेंगे प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन टुसी — एक शाही वंशज, जो आज इंसानियत सच्चे राजदूत हैं इस अवार्ड मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है और लोगों ने प्रिंस साहब को बधाइयां देने शुरू कर दी हैं

Tagged:
[post-views]
Share
Now