Home / Breaking News / बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच सरकार ने बदले 09 राज्यों के राज्यपाल जाने कहां किसको मिली…

बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच सरकार ने बदले 09 राज्यों के राज्यपाल जाने कहां किसको मिली…

दिल्ली, बिहार समेत 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। इस फेरबदल के तहत दिल्ली, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड में बदलाव किए गए हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।

इसी तरह तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने इससे पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

किन राज्यों में हुए बदलाव

दिल्ली: पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
लद्दाख: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया।
पश्चिम बंगाल: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।
तेलंगाना: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया।
महाराष्ट्र: तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
बिहार: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया।
तमिलनाडु: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।
हिमाचल प्रदेश: लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
नागालैंड: नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नवंबर 2022 में राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि वह इस पद पर पर्याप्त समय तक सेवा दे चुके हैं।

उनके इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। यह बदलाव राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है, जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हैरानी जताई है।

[post-views]
Share
Now