बांका में जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, राजकुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समय पर खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एमओ (MO) को स्पष्ट रूप से कहा कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में और समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश न रहे।
इसके अलावा सभी एमओ को अपने-अपने क्षेत्र के पंचायत स्तर पर निगरानी समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित कराने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में मौजूद एसएफसी कार्यालय के प्रतिनिधि को भी अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं को माप कर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कई स्थानों से खाद्यान्न कम मात्रा में दिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजीएम (AGM) को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।







