Home / News / उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष को फिर मिला दायित्व, कार्यकाल विस्तार पर CM योगी और BJP नेतृत्व का जताया आभार

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष को फिर मिला दायित्व, कार्यकाल विस्तार पर CM योगी और BJP नेतृत्व का जताया आभार

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर पुनः दायित्व एवं आयोग के कार्यकाल के विस्तार हेतु माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा संगठन का हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद।

यह मेरे लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि गौ माता की सेवा, गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन और प्रदेश में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का पावन अवसर है।

मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गौ संरक्षण, गोवंश संवर्धन, हरे चारे की उपलब्धता, प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।

आयोग की समस्त टीम को पुनः दायित्व निर्वहन का अवसर प्रदान करने हेतु भी माननीय मुख्यमंत्री जी एवं संगठन का हार्दिक आभार। हम सभी मिलकर गौ माता की सेवा और संरक्षण के इस पुनीत अभियान को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करेंगे।

आप सभी के विश्वास, स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार।

🙏 गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा है।
🐄 जय गौ माता! जय गोपाल!

आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता
अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग
उत्तर प्रदेश सरकार

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now