(दीपक यादव हमीरपुर)
(हमीरपुर सुमेरपुर) पीस कमेटी की बैठक में कस्बे के अंदर खराब हुए कस्बे का हाईवे का मुद्दा व्यापार मंडल अध्यक्ष के जोर शोर से उठाने के उपरांत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कस्बे में रातों-रात हाइवे को दुरस्त कराकर बड़ी राहत दी है। इस खबर को आपके अपने अखबार में भी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
गत बुधवार को थाने में सीओ सदर यशपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कस्बे के अंदर ध्वस्त हुए हाईवे का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाते हुए दीपावली पर्व के पूर्व हाईवे को दुरुस्त कराने की मांग रखी थी। बैठक में मौजूद सीओ सदर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता करके दीपावली पर्व के पूर्व हाईवे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गुरुवार की रात कस्बे के अंदर मरम्मत कराकर चकाचक बनाया है इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। इस खबर को आपके अपने अखबार ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।









