Home / News / 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को मिल रहा मेहनत का उचित मूल्य, डिजिटल टोकन ने आसान बनाई प्रक्रिया

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को मिल रहा मेहनत का उचित मूल्य, डिजिटल टोकन ने आसान बनाई प्रक्रिया

दादरखुर्द धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं से किसान वीर सिंह अगरिया संतुष्ट, 22.80 क्विंटल धान का किया विक्रय

कोरबा, 27 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, ऑनलाइन टोकन की सुविधा और उपार्जन केंद्रों में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने की पहल की गई है। इन व्यवस्थाओं से किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है और धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हो रही है।

इसका प्रत्यक्ष लाभ ग्राम पंडरीपानी निवासी किसान श्री वीर सिंह अगरिया को मिला है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत उन्होंने दादरखुर्द धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज के रूप में 22.80 क्विंटल मोटा धान का विक्रय किया। किसान श्री अगरिया के पास 1 एकड़ 10 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती कर अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। उन्होंने 24 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर आसानी से अपनी उपज बेची।

घर बैठे टोकन मिलने से बचा समय और मेहनत

किसान वीर सिंह अगरिया ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था किसानों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रही है। पहले टोकन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए समिति के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त होने से समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है। इससे किसानों को अपनी खेती-किसानी के अन्य कार्यों के लिए भी पर्याप्त समय मिल पा रहा है।

उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

दादरखुर्द धान उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री अगरिया ने कहा कि समिति में धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर प्रबंधन किया गया है, जिससे धान विक्रय के दौरान अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में मिल रही सुविधाओं से किसानों को काफी राहत मिली है।

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी को बताया किसानों के हित में

किसान श्री वीर सिंह अगरिया ने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। ऑनलाइन टोकन, सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया और उपार्जन केंद्रों में बेहतर प्रबंधन जैसी सुविधाएं किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई व्यवस्थाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है। किसान श्री अगरिया की यह प्रतिक्रिया धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को मिल रही सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं की उपयोगिता को दर्शाती है।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट बिलासपुर संभाग हेड

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now