हिमाचल प्रदेश में इन दिनो बारिश का कहर जारी है। वही प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को भारी बारिश हुई है।
प्रदेशभर में 2 नेशनल हाईवे समेत 242 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं 989 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।
मंडी कुल्लू नेशनल हाईवे 6 मील और 9 मील के पास अवरुद्ध है। मंडी पठानकोठ रोड 32 मील के पास बाधित है। वहीं पांवटा शिलाई हाईवे भी बंद है। प्रदेश में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
आपको बता जिला शिमला के चौपाल में एक स्कूली छात्रा दलदल में फंस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से छात्रा को बाहर निकाला। चौपाल की लिंगजार पंचायत में यह घटना उस वक्त हुई जब छात्रा स्कूल जा रही थी






