झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
प्रदेश समन्वयक (स्टेट कॉर्डिनेटर) बनाकर 95 विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए है।
प्रथम सूची में अभी 95 विधानसभाओं में 96 विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए है, आगामी दिनों में अन्य सभी विधानसभा के प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया की अनुशंसा तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मूंड, यशवीर शूरा के सहमति से संगठन प्रभारी अरबाब खान ने आज जारी की है।
प्रत्येक विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संगठन की विधानसभा कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, नगर, वार्ड, पंचायत, ग्राम तथा बूथ की कार्यकारिणी को पूरा करना होगा। यह सभी कार्य प्रदेश नेतृत्व की निगरानी में किया जाएगा।
राजस्थान युवा कांग्रेस का विस्तार बूथ स्तर पर करने हेतु ये सारी प्रक्रिया किया जा रहा ताकि आने वाले स्थानीय निकाय व पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जा सके।
आगामी दिनों में प्रदेश, जिला, विधानसभा व ब्लाक स्तर पर भी जल्द ही खाली पदों पर व निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटा कर उनकी जगह नई नियुक्तियां की जायेगी।