Home / Updates / देहरादून में बड़े भाजपा नेता के होम स्टे पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप कहा बर्खास्त करो…..

देहरादून में बड़े भाजपा नेता के होम स्टे पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप कहा बर्खास्त करो…..

देहरादून के राजपुर इलाके में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक फ्लैट पर छापा मारा। यह फ्लैट बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बिना अनुमति देर रात पार्टी हो रही है। शक होने पर सभी 11 लोगों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। राहत की बात ये रही कि ड्रग्स का सेवन साबित नहीं हुआ, लेकिन आधी रात तक शोर-शराबे और हंगामे से इलाके की शांति भंग होने पर पुलिस ने सभी का चालान काट दिया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह फ्लैट साईं मंदिर के पास है और होम स्टे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसे एक ग्रुप ने पार्टी के लिए बुक किया था। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि देहरादून में बिना अनुमति देर रात चलने वाली पार्टियों पर अब किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। “शहर के सभी होम स्टे, गेस्ट हाउस, क्लब और आयोजकों को साफ हिदायत है कि अनुमति लिए बिना कार्यक्रम न करें, वरना कड़ी कार्रवाई होगी,” उन्होंने कहा। उधर, इस मामले में बीजेपी नेता सिद्धार्थ अग्रवाल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल उनका पक्ष सामने नहीं आ सका है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now