मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर भड़की हिंसा: 15 घरों को किया आग के हवाले, एक व्यक्ति घायल……. - Express News Bharat
September 24, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर भड़की हिंसा: 15 घरों को किया आग के हवाले, एक व्यक्ति घायल…….

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दंगे बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में उपद्रवियों ने 15 घरों को आग लगा दी। इससे यहां हिंसा भड़क गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना बीते शनिवार शाम लैंगोल गेम्स गांव में हुई जब भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे।

अधिकारियों ने आगे बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के चेकोन इलाके से भी ताजा हिंसा की सूचना मिली है, जहां शनिवार को एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान को आग लगा दी गई।

उन्होंने बताया कि आसपास के तीन घरों में भी आग लगा दी गई। हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हिंसा की ये घटनाएं 27 विधानसभा क्षेत्रों की समन्वय समिति की ओर से आहूत 24 घंटे की आम हड़ताल के बीच सामने आई हैं।

जानिए यह है मामला—
मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं।
राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Share
Now