Home / Breaking News / UP एक ही परिवार के 04 लोगों के मर्डर से फैली सनसनी रजाई कंबल से ढके मिले शव….

UP एक ही परिवार के 04 लोगों के मर्डर से फैली सनसनी रजाई कंबल से ढके मिले शव….

प्रयागराज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंद घर के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने की खबर सामने आई। मृतकों में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घर के बाहर ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर अलग-अलग कमरों में चारों के शव पड़े मिले। पूरा घर खून से सना हुआ था।
स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक घर में कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला सुनियोजित हत्या का लग रहा है।
जानकारी के अनुसार कारोबारी परिवार करोड़ों की संपत्ति का मालिक था। ऐसे में पुलिस संपत्ति विवाद और पारिवारिक रंजिश के एंगल पर भी जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके से कई अहम सुराग मिले हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार से जुड़े करीबी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रयागराज की इस वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now