सहारनपुर पुलिस ने गणेशपुर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट, जाम लगाने और लोक कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को थाना बिहारीगढ़ पुलिस टीम ने गणेशपुर टोल प्लाजा पर हुई मारपीट और बलवा की घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि आरोपियों ने टोल प्लाजा कर्मियों के साथ सरेआम मारपीट की, टोल संचालन बाधित किया तथा सड़क पर जाम लगाकर सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष पुत्र सुदेश पाल निवासी अल्लीवाला थाना फतेहपुर, कार्तिक पुत्र देवी सिंह निवासी मोहम्मदपुर कंधेला थाना फतेहपुर, नितिन पुत्र मांगेराम उर्फ सुदेश पाल निवासी अल्लीवाला थाना फतेहपुर, सुधीर पुत्र कलाराम निवासी मनोहरपुर थाना बिहारीगढ़ तथा कुलदीप पुत्र निधेश निवासी मनोहरपुर थाना बिहारीगढ़ के रूप में हुई है।इस संबंध में थाना बिहारीगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 86/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धारा 7 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कार्तिक के विरुद्ध पूर्व में थाना फतेहपुर में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह सहित थाना बिहारीगढ़ पुलिस की टीम शामिल रही।
रिपोर्ट नईम सागर
गणेशपुर टोल प्लाजा पर हंगामा और मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार






