Home / News / रसड़ा विधानसभा के लिए शिवेंद्र बहादुर सिंह बने सुभासपा के चुनाव प्रभारी

रसड़ा विधानसभा के लिए शिवेंद्र बहादुर सिंह बने सुभासपा के चुनाव प्रभारी

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

उत्तर प्रदेश की सियासत और मऊ-बलिया की सीमा पर स्थित वीआईपी सीट रसड़ा विधानसभा को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है सुभासपा आलाकमान ने क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए शिवेंद्र बहादुर सिंह को रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है इस मनोनयन के बाद रसड़ा क्षेत्र के सुभासपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि शिवेंद्र बहादुर सिंह की जमीनी पकड़ और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में मिलेगा पार्टी सूत्रों के अनुसार, नवनियुक्त चुनाव प्रभारी का मुख्य फोकस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और पिछड़े, वंचित व शोषित समाज के लोगों को एकजुट करना होगा इस नियुक्ति पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों और पार्टी पदाधिकारियों ने शिवेंद्र बहादुर सिंह को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now