उत्तरप्रदेश के बागपत से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल तीन महीने पहले हुई मामुली कहा सुनी ने अब चार लोगो की जान ले ली है, पुलिस अन्कॉउंटर में पकडे गए आरोपियों ने खुद ये बात कुबुल की है और इस खौफनाक घटना की वजह भी बताई।
पुरा मामला
बागपत में शनिवार की रात दिल्ली हाईवे पर एक के बाद एक चार लोगो को गोलियों से भुन डाला तीन महीने पहले दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। लेकिन उस छोटी सी बात ने अब खूनी रूप ले लिया। बीती रात चार लोगों को गोलियों से भून दिया गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। “पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर किया। मुठभेड़ के बाद घायल हालत में पकड़े गए हमलावरों ने पुलिस पूछताछ में जो बताया, उसने सबको हैरान कर दिया। हमलावरों का कहना है कि तीन महीने पहले हुई बहस को वे भूल नहीं पाए थे। उसी रंजिश में उन्होंने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए हैं और आगे की जांच जारी है।






