Home / Sports / IPL खिलाड़ी को महिला कर रही है ब्लैकमेल पुलिस के पास पहुंचा मामला….

IPL खिलाड़ी को महिला कर रही है ब्लैकमेल पुलिस के पास पहुंचा मामला….

बाराबंकी के युवा क्रिकेटर और IPL खिलाड़ी विपराज निगम को एक महिला ने धमकाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की है। विपराज ने बाराबंकी नगर कोतवाली में महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया हैं।विपराज ने बताया कि सितंबर 2025 से रिचा पुरोहित नाम की महिला उन्हें लगातार कॉल और मैसेज के जरिए धमका रही थी, महिला ने उनसे पैसे की मांग की और कहा कि अगर डिमांड पूरी नहीं हुई तो वह झूठे केस में फंसा देगी और झूठे वीडियो-फोटो वायरल कर देगी।

विपराज का कहना है कि ये कॉल कुछ इंटरनेशनल नंबरों से भी आ रही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार धमकियों की वजह से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। विपराज निगम बाराबंकी के रहने वाले हैं और दिल्ली कैपिटल्स टीम से IPL खेलते हैं। 20 साल के इस ऑलराउंडर ने IPL 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया था।

इससे पहले वह यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कन्स के लिए खेले थे और दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। विपराज ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके कोच सरवर नवाब हैं और पिता विजय कुमार निगम, पेशे से शिक्षक हैं। विपराज ने बल्लेबाजी और स्पिन बॉलिंग दोनों में अपनी पहचान बनाई है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now