Home / News / भीनमाल में 43 ग्राम एमडी के साथ दो युवक गिरफ्तार, ANTF व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

भीनमाल में 43 ग्राम एमडी के साथ दो युवक गिरफ्तार, ANTF व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

भीनमाल में एएनटीएफ एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। राज हॉस्पिटल के पास बाइक पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 43 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) बरामद की गई है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहब्बतनगर निवासी भगीरथ उर्फ भावेश एवं तवाव निवासी हरीश कुमार के रूप में हुई है। मामले की जांच रामसीन थाना प्रभारी अरविंद सिंह को सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने दोनों आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

रिपोर्ट भरत सोलंकी

Tagged:
[post-views]
Share
Now