Home / Article / महात्मा गांधी जयन्ती पर मिनी सचिवालय में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

महात्मा गांधी जयन्ती पर मिनी सचिवालय में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने किया महात्मा गांधी को नमन

झालावाड़, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। मिनी सचिवालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

रामधुन एवं प्रिय भजनों से गूंजा परिसर

कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड के सीओ स्काउट रामकृष्ण शर्मा एवं कृष्ण मोहन देवड़ा के नेतृत्व में रामधुन, गुरु वन्दना, ‘हर देश में तू’ सहित महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सद्भाव के संदेश को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीना, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार, जिला खेल अधिकारी डॉ कृपाशंकर शर्मा, शारीरिक शिक्षक अलीम बेग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक, स्काउट-गाइड तथा अन्य उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now